FDA की कार्रवाई ९ प्रतिष्ठानों को व्यवसाय बंद के आदेश
Wardha वर्धा, 2 नवंबर 2026
दीपावली के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने विशेष अभियान चलाकर मिलावट और निम्न गुणवत्ता के संदेह में ४,५३,०४२ रुपये मूल्य का १९०७.३५ किलोग्राम खाद्य भंडार जब्त किया। पिछले दो महीने में विभिन्न खाद्य पदार्थों के १४७ नमूने जांच के लिए लिए गए। नियमों का उल्लंघन करने पर ११ प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि ९ मामलों में व्यवसाय बंद करने के आदेश दिए गए।
जब्त सामग्री में मिर्च पाउडर, हल्दी और अन्य मसालों के साथ घी, पनीर, ब्रेड, गुड़ तथा कुंदा-पेड़ा शामिल हैं। नमूनों की जांच रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आयुक्त तुकाराम मुंडे के आदेश और सहायक आयुक्त प्र. भा. टोपले के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविराज धावर्डे, पीयूष मानवतकर और हुमागौरी पिंपरे ने कार्रवाई की। प्रशासन ने नागरिकों से खाद्य पदार्थों की शुद्धता पर संदेह होने पर वर्धा कार्यालय या ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत करने की अपील की है।