विदर्भ

विदर्भ से बांग्लादेश जाएगा कपास, कपड़ा और संतरा

Admin Desk
०१ नोव्हें २०२६, १२:५३ सायं.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो

वर्धा में लॉजिस्टिक्स पार्क का भूमिपूजन;

कंटेनर परिवहन खर्च घटने की उम्मीद

Wardha वर्धा,1 नवंबर 2026

विदर्भ का कपास, रुई, सूत, कपड़ा और संतरा अब मुंबई जाए बिना सीधे बांग्लादेश भेजा जा सकेगा. इससे निर्यात खर्च में कमी आएगी और किसानों व व्यापारियों को लाभ होगा. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को सिंदी रेलवे में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क का भूमिपूजन करते हुए यह जानकारी दी.

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की कंपनी एनएचएलएमएल द्वारा अमारा ट्रांज सॉल्यूशन के माध्यम से 150 एकड़ में यह पार्क विकसित किया जा रहा है. जवाहरलाल नेहरू पोर्ट प्राधिकरण के सहयोग से बनने वाले इस पार्क को सिंदी रेलवे के ड्रायपोर्ट से जोड़ा जाएगा. यहां से माल को मुंबई ले जाए बिना कोलकाता के हल्दिया मार्ग से बांग्लादेश भेजा जा सकेगा. इससे प्रति कंटेनर परिवहन खर्च डेढ़ लाख से घटकर करीब एक लाख रुपये होने की उम्मीद है.

पार्क में कोल्ड स्टोरेज, वेयरहाउस और कस्टम कार्यालय की सुविधा होगी. इससे वर्धा-नागपुर के उद्योगों और निर्यातकों को एक केंद्र मिलेगा. गडकरी ने बताया कि परियोजना से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. यहां से मारुति कारों की पहली रैक का संचालन शुरू हो चुका है.

इस अवसर पर पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर, विधायक समीर कुणावार, जिलाधिकारी वान्मथी सी., पूर्व सांसद रामदास तड़स और नगराध्यक्ष रानी कलोडे उपस्थित थीं.

ही बातमी शेअर करा: