अपराध

नागपुर से गांजा लाकर आर्वी में तस्करी

Admin Desk
०१ नोव्हें २०२६, १२:२४ सायं.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो

Wardha आर्वी,1 नवंबर 2026

ग्राहकों को बेचने के लिए मोपेड पर बैग में गांजा ले जा रहे एक व्यक्ति को आर्वी पुलिस ने तड़के दबोच लिया । आरोपी शेख गुड्डू शेख आशिक (43), निवासी दाउतनगर, आंबेडकर वार्ड, आर्वी के पास से 4 ।910 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया । जब्त गांजे की कीमत 98,200 रुपये आंकी गई है । मोपेड, मोबाइल और अन्य सामग्री सहित कुल 2 लाख 28 हजार 720 रुपये का माल जब्त किया गया ।

पुलिस शिकायत के अनुसार, 31 अक्टूबर की रात पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि शेख गुड्डू मोपेड पर बैग में प्लास्टिक की पुड़ियों में गांजा भरकर ग्राहकों को बेचने के लिए ले जा रहा है । सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक सतीश डेहनकर को अवगत कराया गया । इसके बाद आवश्यक अनुमति और पंचों की मौजूदगी में पुलिस टीम ने छापे की तैयारी की ।

31 अक्टूबर को तड़के करीब 4 बजे पुलिस दल आर्वी बस डिपो के पास पहुंचा । इसी दौरान वर्धा टी-पॉइंट की ओर से आ रही मोपेड को रोककर चालक से पूछताछ की गई । उसकी पहचान शेख गुड्डू शेख आशिक के रूप में हुई । तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद काले रंग के बैग से गांजे की पांच प्लास्टिक पुड़ियां मिलीं । वजन करने पर शुद्ध गांजा 4 ।910 किलोग्राम पाया गया ।

पुलिस ने गांजे के साथ वारदात में इस्तेमाल मोपेड, मोबाइल और बैग भी जब्त किया । पूछताछ में आरोपी ने गांजा नागपुर के रविनगर, फुटाला रोड निवासी शुभम नामक व्यक्ति से लाने की बात बताई । पुलिस अब गांजे के स्रोत और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है ।

यह कार्रवाई सहायक पुलिस निरीक्षक मल्हारी तालीकोटे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की । कार्रवाई में पंच, नायब तहसीलदार और फॉरेंसिक टीम भी शामिल रही ।

ही बातमी शेअर करा: