अपराध

एफडीए वर्धा 11 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित

Admin Desk
३० ऑक्टो २०२६, १२:३७ सायं.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो

9 को कारोबार बंद करने के आदेश

4.53 लाख के खाद्य पदार्थ जब्त

147 नमूने लिए गये

Wardha वर्धा, 28 अक्टूबर 2026, दिवाली के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जिले में विशेष अभियान चलाकर मिलावट के संदेह में 1,907.35 किलो खाद्य सामग्री जब्त की. इसकी कीमत 4.53 लाख रुपये है. दो माह में 147 नमूने जांच के लिए लिए गए, जबकि 11 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित और 9 को कारोबार बंद करने के आदेश दिए गए.

आयुक्त तुकाराम मुंढे के निर्देश पर जिले की लगभग सभी तहसीलों में मिठाई, दूध, मसाले, खाद्य तेल और किराना सामग्री के विक्रेताओं, वितरकों व निर्माताओं की जांच की गई.

जब्त माल में 1,502 किलो मसाले, जिनकी कीमत 3.47 लाख रुपये, तथा घी, पनीर, ब्रेड, गुड़, कुंदा और पेठा सहित 405 किलो सामग्री शामिल है, जिसकी कीमत 1.06 लाख रुपये है. नमूनों की जांच में मिलावट साबित होने पर संबंधितों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

यह अभियान सहायक आयुक्त प्र. भा. टोपले के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों रविराज धावडे, पीयूष मानवतकर और हुमागौरी पिंपरे ने चलाया. प्रशासन ने नागरिकों से खाद्य पदार्थों में मिलावट का संदेह होने पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है. आयुक्त मुंढे ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री और भंडारण पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

ही बातमी शेअर करा: