ट्रक की टक्कर से वर्धा में एक की मौत एक गंभीर
Wardha वर्धा, 27 अक्टूबर 2026
नागपुर-चंद्रपुर महामार्ग पर आजदा फाटे के पास ट्रक की टक्कर से स्कूटी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा उस समय हुआ, जब स्कूटी सवार समुद्रपुर से आजदा जा रहे थे।
मृतक की पहचान आजदा निवासी बाबाराव मुंगल (70) के रूप में हुई है। वे स्कूटी क्रमांक MH 32-AZ 8940 से समुद्रपुर से आजदा जा रहे थे।आजदा फाटे पर मुड़ते समय नागपुर की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक NL-01-AF-6919 ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाबाराव सड़क पर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. स्कूटी पर पीछे बैठे प्रकाश मांडवकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
महामार्ग एंबुलेंस से घायल को समुद्रपुर के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सेवाग्राम रेफर किया गया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।