अपराध

बस के चालक, कंडक्टर से मारपीट

विदर्भ अपडेट
२१ ऑक्टो २०२६, ०२:०३ सायं.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो

wardha वर्धा, 21 अक्टूबर 2026
बस में सवार एक महिला यात्री की शिकायत के बाद उसके परिजनों ने बस के चालक और कंडक्टर के साथ मारपीट करने की घटना हुई है. इस मामले में हिंगणघाट पुलिस ने तीन युवकों पर मामला दर्ज किया है. यह घटना 21 अक्टूबर 2026 के दिन सुबह 10.30 बजे हिंगणघाट बस स्टाप में हुई.


राज्य परिवहन निगम से मिली जानकारी के अनुसार, बस में सवार एक महिला यात्री ने चालक और कंडक्टर पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए चेतन लाडोकर और उसके दो साथियों को बुलाया. आरोप है कि तीनों ने मामले की वास्तविकता जाने बिना चालक और कंडक्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी.


इस घटना में कंडक्टर शुभम ज्ञानेश्वर डहाके के नाक पर चोट आई, जबकि चालक गणेश मनोहर खेलकर को मामूली चोटें आईं. घटना की जानकारी हिंगणघाट पुलिस को दी गई. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की आगे जांच जारी है.

ही बातमी शेअर करा: