महाराष्ट्र

प्रधानमंत्री मोदी 19 को वर्धा में,

विदर्भ अपडेट
१७ एप्रि २०२४, ०५:५७ सायं.
विदर्भ अपडेट
  • नागपुर अमरावती हायवे पर तलेगाँव में सभा
  • 19 को वर्धा में हुंकार भरेंगे मोदी
  • 2014 और 2019 में भी आए थे

Wardha वर्धा : वर्धा लोकसभा क्षेत्र के तलेगांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 19 अप्रैल कोसभा होने जा रही है आयोजन की पूर्व तैयारी में वर्धा जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह से जुड़ाजुटा है. बीते पांच दिनों से पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम तलेगांव श्याम जी पंत के चेतन मैदान पर डटी हुई है.

वर्धा जिले में प्रधानमंत्री मोदी की तीसरी सभा होने जा रही है. इससे पहले मोदी ने वर्धा में सन 2014, 2019 की चुनावी सभा को सम्बोधित किया था, इस बार भी वे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सांसद रामदास तड़स की चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. सभा के लिए तलेगांव बस स्टॉप से पौटे कॉलेज तक पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. सुरक्षा इतनी कड़ी है कि एक परिंदा भी पर नहीं मार सकता है. मोदी की इस सभा में सभा में अमरावती लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र मोर्शी, विधानसभा से भी जनसागर उमड़ेगा.

तलेगांव में इतनी बड़ी सभा पहली बार होने जा रही है. वर्धा, अमरावती की जनता प्रधानमंत्री मोदी के भाषण की रहा देख रही है. चेतन मैदान पर बना रहे भव्य पंडाल की दिव्यता देखने के लिए स्थानीय स्थानीय नागरिक सभा स्थल पर चक्कर काटते नजर आ रहे हैं. आज सुबह दो हेलीकॉप्टर की मदद से इस पूरे सभा स्थल का मुआयना किया गया है.

जिस जगह पर यह सभा होने जा रही है वह सभा स्थल लगभग 40 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है. बीते 15 दिनों से इस परिसर में लगातार जेसीबी और पोकलेन मशीन से साफ सफाई का काम युद्ध स्तर पर शुरू था. फिर अचानक आयोजको ने आर्वी के पास सभा स्थल तय किया था, लेकिन दोबारा तलेगांव में सभा लेने का निर्णय लिया गया. थी इसके बाद रवि शहर के पास सभा का निर्णय लिया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए नागपुर अमरावती और की ओर जाने वाले ट्रैफिक को दूसरी दिशा में मोड़ दिया गया है.

ही बातमी शेअर करा: