महाराष्ट्र

बकरी चोर गिरोह पकड़ा

विदर्भ अपडेट
२५ मे २०२४, ०८:०२ स.
विदर्भ अपडेट
  • किसान की चोरी थी बकरियां
  • सेवाग्राम पुलिस के हाथों धराए गए
  • पुलिस टीम हुई थी शामिल

Wardha वर्धा 25 मई : सेवाग्राम पुलिस ने बकरी चोर गिरोह को गिरफ्तार किया है । यह कार्रवाई सेवाग्राम पुलिस ने की है । तीन आरोपी गिरफ्तार है । आरोपियों के पास से बकरी चोरी में इस्तेमाल वाहन एवं अन्य सामान सहित 2.86 लाख रुपयों का माल जब्त है ।

 किसान की चोरी थी बकरियां

मांडवगढ के किसान  कृष्णा पोटदुख  के खेत स अज्ञात चोरों ने 15 बकरियां चोरी की थी । किसान ने  15 मई के दिन अपनी बकरियां खेत के गोठे मं बांधी थी । इसकी शिकायत कृष्णा ने सेवाग्राम पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी । बीते एक महीने से लगातार किसानों की बकरियां चोरी हो रही हैं। इस बात के मद्दे नजर सेवाग्राम पुलिस ने शिकायत दर्ज कराते ही गहन छानबीन शुरू की थी ।

सेवाग्राम पुलिस के हाथों धराए गए

पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।  इन आरोपियों में  निखिल शालिक मोहदुरे (28),  संकेत नागोराव बांडबैले (25). कमलाकर सुर्यान चौधरी (23),  को गिरफ्तार किया है । तीनों आरोपी नागापुर और नांदोरा के रहनेवाले है । आरोपियों के पास से चोरी की गई बकरियां, सहित 2700 हजार रुपए के प्राणि जब्त किए है।

पुलिस टीम हुई थी शामिल

पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. सागर कवडे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मकेश्वर  के मार्गदर्शन में ,  थोनदार विनित घागे, गजानन कठाने, पुलिस हवलदार हरिदास काकड, संजय लाडे,  अभय इंगले,  चालक विलास लोहकरे, ने की है।

बीते एक महीने से किसानों के खेत और घरों के सामने से बकरी सहित अन्य मवेशियों की चोरी का सिलसिला लगातार जारी है। गर्मी के मौसम में किसान और पशुपालक अपने मवेशियों को खेतों में बांध देते हैं । इसी का फायदा कर उठा रहे हैं । नागरिकों की मांग है कि पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन ने जिले में सक्रिय पशुपालक चोरों पर कार्रवाई के लिए विशेष मुहिम चलानी चाहिए ।

https://www.vidharbaupdate.com/category/news

ही बातमी शेअर करा: