विदर्भ

आर्वी–पुलगांव नैरोगेज पर फिर दौड़ेगी ‘शकुंतला’ ?

विदर्भ अपडेट
०८ डिसें २०२५, ०१:५५ सायं.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • सांसद अमर काले ने उठाया मुद्दा
  • पिछडने का कारण बन रहे रेल के पहिये
  • विकास की पटरी पर नही आ रहा आर्वी

Wardhaआर्वी, 8 दिसम्बर
आर्वी–पुलगांव नैरोगेज पर दौड़ने वाली प्रसिद्ध शकुंतला ट्रेन के पहिए पिछले 20 वर्षों से थमे हुए हैं, जिससे क्षेत्र के विकास पर भी ब्रेक लगा है। इसी मुद्दे को उठाते हुए सांसद अमर काले ने संसद के शीतकालीन सत्र में आर्वी–पुलगांव नैरोगेज मार्ग को ब्रॉडगेज में बदलकर आगे वरुड–आमला तक विस्तारित करने की मांग प्रबलता से रखी।

सांसद काले ने बताया कि वर्धा लोकसभा क्षेत्र के कुल छह विधानसभा क्षेत्रों में से पाँच रेलवे से जुड़े हैं, केवल आर्वी क्षेत्र ऐसा है जहां कोई रेल सुविधा उपलब्ध नहीं है। ब्रिटिश काल में बने इस नैरोगेज ट्रैक पर “शकुंतला” नाम की एकमात्र ट्रेन चलती थी, परंतु उसके बंद होने से आर्वी का रेलवे संपर्क पूर्णतः समाप्त हो गया।

यदि इस नैरोगेज लाइन को ब्रॉडगेज में परिवर्तित कर दिया जाए, तो आर्वी को सीधे मध्य रेलवे से जोड़ा जा सकता है। साथ ही मार्ग को वरुड–आमला तक बढ़ाने पर यह दिल्ली रेल मार्ग से भी जुड़ जाएगा। इससे पुलगांव और आमला के आयुध भंडारों को तेज व सुरक्षित रेल संपर्क मिलेगा तथा नागपुर होकर होने वाला लगभग
100 किमी अतिरिक्त सफ भी बचेगा।

सांसद काले ने सरकार से इस कार्य को तुरंत शुरू करने की मांग की है, ताकि आर्वी क्षेत्र के नागरिकों को सुगम रेल सुविधा मिल सके और पुराना मार्ग पुनः विकसित हो सके।

ही बातमी शेअर करा: