अपराध

नशे में चला रहा था मोपेड फिर हुआ ऐसा कुछ…

विदर्भ अपडेट
२५ नोव्हें २०२५, ०२:२९ सायं.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • वर्धा ट्रैफिक पुलिस ने सिखाया सबक
  • लगेगी बाइकर्स पर लगाम

Wardha वर्धा, 25 नवम्बर
पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग जैन के निर्देशानुसार मंगलवार को बजाज चौक परिसर में ट्रैफिक शाखा द्वारा विशेष नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान मोपेड क्रमांक MH 32 AG 5271 का चालक बिना कारण हॉर्न बजाते हुए नजर आया।

ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक अमलदार दिलीप कांबळी ने जब चालक को रोका, तो वह शराब के नशे में बड़बड़ा रहा था। पूछताछ में उसने अपना नाम अंकित अशोकराव मेंढे (28), निवासी दयालनगर, वर्धा बताया। मेडिकल जांच में उसके रक्त में 208 मि.ग्रा. एल्कोहॉल की मात्रा पाई गई।

इस आधार पर चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 अंतर्गत शराब पीकर वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला अमलदार दिलीप कांबळी की शिकायत पर आज रात लगभग 8 बजे दर्ज किया गया। आरोपी की मोपेड पुलिस ने जब्त कर ली है।

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं, अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी और वाहन भी जप्त किया जाएगा।— पुलिस निरीक्षक, ट्रैफिक शाखा, वर्धा

ही बातमी शेअर करा: