विदर्भ

रेलवे ने दिया मौका साथ में कैटरिंग व्यवसाय करने का

विदर्भ अपडेट
११ नोव्हें २०२५, ०२:१६ सायं.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • वर्धा और आमला में मल्टी-पर्पज स्टॉल उपलब्ध

Wardha वर्धा, 11 नवंबर, मध्य रेल के नागपुर मंडल ने उद्यमियों के लिए रेलवे के साथ कैटरिंग व्यवसाय शुरू करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। मंडल ने अपने प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों को गुणवत्ता पूर्ण खाद्य और पेय पदार्थ सेवाएँ प्रदान करने हेतु कुल 10 कैटरिंग इकाइयाँ उपलब्ध कराईं हैं। इनमें बेटूल स्टेशन पर गरीबी रेखा से नीचे के लोगों (BPL) के लिए आरक्षित एक फ्रूट स्टॉल और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित एक मल्टी-पर्पज स्टॉल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त चंद्रपुर में एक फ्रूट स्टॉल, बल्लारशाह, परसाई, मजरी जंक्शन और वरोरा में कैटरिंग स्टॉल, तथा वर्धा और आमला में मल्टी-पर्पज स्टॉल उपलब्ध हैं।

इन 10 इकाइयों में से 7 इकाइयाँ ई-नीलामी और 3 इकाइयाँ ई-टेंडर के माध्यम से रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.ireps.gov.in पर आवंटित की जाएंगी। नीलामी और निविदा की अंतिम तिथि 18 नवंबर 2025 है।

इच्छुक उद्यमी विस्तृत जानकारी के लिए उपरोक्त वेबसाइट देख सकते हैं या नागपुर स्थित मंडलीय वाणिज्य कार्यालय के कैटरिंग अनुभाग से संपर्क कर सकते हैं। इस पहल से रोजगार सृजन होगा और यात्रियों को बेहतर सेवा मिलेगी।

ही बातमी शेअर करा: