वर्धा

वो वर्धा से केलझर गई और कुंड में मिली लाश

विदर्भ अपडेट
०७ नोव्हें २०२५, ०३:४९ सायं.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • पूराने कुंड में से निकली लाश
  • सेलू पुलिस। कर रही जांच

Wardha वर्धा , 7 नवंबर
वर्धा जिले के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर परिसर में स्थित गणेश कुंड में शुक्रवार को एक युवती का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ। मृतका की शिनाख्त साक्षी खुशाल देहारे (20) निवासी वर्धा के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार साक्षी वर्धा के एक कैफे में कार्यरत थी। उसके दादा केलझर में रहते हैं, जिसके कारण वह अक्सर वहां आती-जाती रहती थी। शुक्रवार को गणेश कुंड में उसका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच के आधार पर आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस घटना की विस्तृत जांच में जुटी है।

गौरतलब है कि सिद्धिविनायक गणेश मंदिर के पास स्थित गणेश कुंड श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है, जहां प्रतिदिन लोगों की आवाजाही बनी रहती है।

ही बातमी शेअर करा: