महाराष्ट्र

मामा मृत भांजा बाल बाल बचा, 2 घायल

विदर्भ अपडेट
२८ ऑक्टो २०२५, १२:४० सायं.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • दर्शन करके लौट रहे थे गढ़चिरोलो का परिवार

Wardha वर्धा , 28 अक्टूबर
गिरड–सिरसी मार्ग पर सोमवार देर रात हुए भयावह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता, बहन और भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। यह परिवार तुलजापुर दर्शन कर लौट रहा था।मृत युवक गढ़चिरोली जिले के आरमोरी निवासी हिमांशु गोन्नाडे (24) है।

रात करीब 11 बजे हिमांशु की कार (एमएच 30 एज़ेड 5192) गिरड–सिरसी मार्ग पर ‘सैटिस्फैक्शन बार’ के समीप पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्रक (एमएच 32 क्यू 2362) से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे में हिमांशु के पिता आत्माराम गोन्नाडे (58), बहन शिवानी धकाते और डेढ़ वर्षीय भांजा एशित धकाते गंभीर रूप से घायल हुए।

सभी को सेवाग्राम अस्पताल में भर्ती कराया है।घटना की सूचना पास के होटल मालिक तेजराम पडोले ने सिरसी पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही बेला पुलिस थाने के शिपाई ओम राठौड़ व उनकी टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा।

पुलिस ने ट्रक चालक मोहम्मद रफीक शेख (निवासी अड्याल, जिला भंडारा) को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

ही बातमी शेअर करा: