वर्धा

मोपेड पर रखा था लाखों का माल

विदर्भ अपडेट
१० ऑग २०२५, ०८:०९ स.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • देखते ही देखते उड़ा लिया
  • चोरी करने वाला गिरफ्तार
  • अपराध शाखा ने किया गिरफ्तार

Wardha हिंगणघाट, 9 अगस्त
हिंगणघाट के श्री शगुन मॉल में खरीदारी के दौरान महिला की बैग और पर्स से नकदी व सोने-चांदी के गहनों की चोरी करने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

घटना के अनुसार, शिकायतकर्ता अपने पति के साथ श्री शगुन मॉल में कपड़े खरीदने गई थीं। उन्होंने सोने-चांदी के गहने और नकदी से भरी बैग व पर्स अपनी मोपेड के पायदान पर रखी थी और खरीदारी में व्यस्त थीं। कुछ समय बाद लौटने पर बैग व पर्स गायब मिले। इस पर हिंगणघाट पुलिस स्टेशन में अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध क्रमांक 1113/2025, धारा 303(2) भा.दं.सं. के तहत मामला दर्ज किया गया।

स्थानीय अपराध शाखा भी समानांतर जांच कर रही थी। 9 अगस्त को गोपनीय सूचना के आधार पर टीम ने आरोपी गजानन बापुराव चौधरी (44), निवासी शिवाजी पार्क के पास, तहसील वार्ड, हिंगणघाट, जिला वर्धा के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान चोरी गया पूरा माल बरामद हुआ। आरोपी ने अपराध कबूल किया।

बरामद माल में नकद ₹5,000, सोने की पोत (मंगलसूत्र) कुल वजन 27.850 ग्राम (शुद्ध सोना 21 ग्राम) कीमत ₹2,06,850, चांदी के चाळ – 2 नग, वजन 3.900 ग्राम, कीमत ₹900, चांदी का करडोरा – 1 नग, वजन 17.700 ग्राम, कीमत ₹1,300
चांदी का आकड़ा – 1 नग, वजन 16.600 ग्राम, कीमत ₹1,150, चांदी के जोड़वे व बिछवे – एक-एक नग, वजन 9.600 ग्राम, कीमत ₹850,
जिवती – 0.600 ग्राम, कीमत ₹50
कुल मिलाकर ₹2,16,100 का माल जब्त किया गया।

आरोपी और बरामद माल को आगे की जांच के लिए हिंगणघाट पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे और स्थानीय अपराध शाखा वर्धा के पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी के मार्गदर्शन में पुलिस अंमलदार मनोज धात्रक, अरविंद येनुरकर, रोशन निंबोलकर, महादेव सानप, पवन पन्नासे, रवि पुरोहित, विनोद कापसे और अभिषेक नाइक द्वारा की गई।

टॅग्ज: #e-News #Crime
ही बातमी शेअर करा: