वर्धा

येलाकेली का मोपेड चोर पकड़ाया

विदर्भ अपडेट
०७ ऑग २०२५, १२:४२ सायं.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • कम्पाउंड वाल के भीतर रखी मोपेड चोरी
    न्यायालय से मिला पीसीआर
    बस स्टाप से वाहन बरामद किया
  • कम्पाउंड वाल के भीतर रखी मोपेड चोरी
  • न्यायालय से मिला पीसीआर


बस स्टाप से वाहन बरामद किया
wardha वर्धा, 7 अगस्त
:येलाकेली में घर के कम्पाउंड से मोपेड चोरी के मामले में सावंगी मेघे पुलिस ने अभिषेक करनाके को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर फरियादी ने चोरी का संदेह जताया था.

येलाकेली के वार्ड क्रमांक 5 निवासी अनिल कराले (40) ने अपने घर के कम्पाउंड में मोपेड क्रमांक एम एच 49 बी वि 1501 खड़ी की थी.
4 अगस्त की रात में गांव के अभिषेक करनाके ने यह मोपेड चोरी करने का संदेह अनिल ने जताया था.

    पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी अभिषेक को बुलाकर पूछताछ की. लेकिन अभिषेक ने संतोषजनक जवाब नहीं दिए थे. पुलिस ने  आरोपी से इनक्वायरी करने के लिए आरोपी से पूछताछ के लिए उसे न्यायालय में पेश किया. जहां आरोपी का पीसीआर मिलने पर आरोपी से  प्रेम से पूछताछ की गई.  जहां आरोपी को पुलिस पर विश्वास होने पर आरोपी ने  चोरी की बात कबूल की और संबंधित मोपेड को  बस स्टाप के पास रखने की बात बताई.   पुलिस ने घटनास्थल से पंचों की उपस्थिति में   माेपेड  बरामद की गई. 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक  अनुराग जैन,  अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे, उपविभागीय पुलिसा अधिकारी   प्रमोद मकेश्वर के  मार्गदर्शन में  थानेदार  पंकज वाघोडे, हवलदार  निलेश सडमाके, शेषराव चाटे ने की है.
टॅग्ज: #e-News #Crime
ही बातमी शेअर करा: