विदर्भ

1 लाख 77 हजार का गांजा जब्त

विदर्भ अपडेट
०६ ऑग २०२५, ०२:१७ सायं.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • नागपुर से लाया था गांजा


wardha वर्धा, 6 अगस्त
हिंगणघाट पुलिस स्टेशन अंतर्गत पेट्रोलिंग के दाैरान गांजे की तस्करी करते हुए पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से 1,77,180 रुपयों का माल जब्त किया है.
अमलीय पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन ने क्राइम ब्रांच को सख्त आदेश दिए हैं. जिसके तहत विशेष टीम 5 अगस्त की रात में पेट्रोलिंग पर थी. तब मुखबीर से सूचना मिली कि बड़ा मारोती मंदिर के आसपास गांजे की तस्करी की जा रही है.

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछकार राष्ट्रीय महामार्ग क्र 44 के सर्विस रोड पर जाल बिछाकर महात्मा फुले वार्ड निवासी आरोपी अंकुश मेश्राम (34) को रंगे हाथों धरदबोचा. आरोपी के पास मोपेड की तलाशी लेने पर उसमें से 2.109 किलोग्रॅम गांजा मिला. आरोपी अंकुश ने बताया कि उसने यह माल बुट्टीबोरी के सुरज नामक व्यक्ति से खरीदा है.

  यह कार्रवाई    पुलिस अधीक्षक  अनुराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक  सदाशिव वाघमारे के  निर्देशाें पर  स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक  विनोद चौधरी, पुलिस उपनिरीक्षक  उमाकांत राठोड, मनोज धात्रक, शेखर डोंगरे, अरविंद येनुरकर, रोशन निंबोलकर, रवि पुरोहित, अभिषेक  ने की है.
टॅग्ज: #e-News #Crime
ही बातमी शेअर करा: