विदर्भ

मुफ्त आवास के साथ अब बिजली भी मिलेगी फ्री

विदर्भ अपडेट
२८ जुलै २०२५, ०५:०९ सायं.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • सेवाग्राम में विदर्भ स्तरीय भाजपा की बैठक
  • विदर्भ से आए 750 से अधिक पदाधिकारी
  • आगामी चुनाव को लेकर की गई चर्चा
  • मुख्यमंत्री ने विकास कार्य का रखा ब्यौरा

wardha वर्धा, 28 जुलाई
राज्य में हमें एक साल में 30 लाख घर बनाने हैं. केंद्र सरकार ने आवास योजना के तहत इसकी मंजूरी दी है. जिनके नाम सूची में शामिल नहीं हुए हैं, उनका दोबारा सर्वेक्षण करने का मौका केंद्र सरकार ने दिया है. अब इन 30 लाख बेघरों को घर के साथ सोलर बिजली भी दी जाएगी. यह आश्वासन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सेवाग्राम के चरखा गृह में आयोजित नागपुर संभाग की भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में दिया.

सीएम ने कहा कि किसानों को दिसंबर 2026 के बाद सिंचाई के लिए रात में खेतों में नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि मुख्यमंत्री सौर कृषि बिजली योजना शुरू हो गई है. पहले हर साल 40,000 इलेक्ट्रिक बिजली पंप लगाए जाते थे. बावनकुले के ऊर्जा मंत्री बनने के बाद हर साल 1 लाख कृषि पंप दिए जाने लगे. अब 3 लाख सोलर पंप के कनेक्शन दिए जा रहे हैं. हमारी सरकार अब सन 2030 तक बिजली की दरों को नहीं बढाएंगी.

उद्योग विकास के क्षेत्र में नागपुर, चंद्रपुर और गढ़चिरोली में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। गढ़चिरोली नए इंडस्ट्रियल मैग्नेट के रूप में उभर रहा है. अमरावती टेक्सटाइल हब बन रहा है, जिससे लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा.  राज्य के 20 साल से अधूरे 89 प्रोजेक्ट अब अंतिम चरण में हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में अगले 5 साल में शत-प्रतिशत पगडंडी रास्ते सीमेंट रोड की तरह मजबूत बनाए जाएंगे.
टॅग्ज: #Politics
ही बातमी शेअर करा: