विदर्भ

सीएम फडणवीस ने क्यों कहा रिकार्ड तोड़े कार्यकर्ता

विदर्भ अपडेट
२८ जुलै २०२५, ०४:५१ सायं.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • सेवाग्राम में भाजपा की विदर्भ स्तरीय बैठक
  • 11 जिलों से आए पदाधिकारी
  • 1 हजार कार्यकर्ता, पदाधिकारी थे शामिल

wardha वर्धा, 28 जुलाई
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी पार्टी भाजपा के कार्यकर्ताओं को कहा कि वे पिछला अपना रिकॉर्ड तोड़ें, क्योंकि 2014 के चुनावों में भाजपा ने 122 सीटें जीती थीं, जबकि 2024 के चुनाव में 137 सीटें जीतने का अभूतपूर्व रिकॉर्ड बनाया है, जो पिछले 40 वर्षों में किसी भी राजनीतिक दल ने नहीं हासिल किया है।

उन्होंने यह विश्वास भी व्यक्त किया कि आगामी स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनावों में भाजपा पदाधिकारी भी इसी प्रकार रिकार्ड तोड़ जीत दर्ज करेंगे। यह बातें उन्होंने वर्धा के सेवाग्राम स्थित चरखा गृह में आयोजित स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव नियोजन सम्मेलन में कही, जहां उन्होंने महायुति गठबंधन के समन्वय, विकास कार्यों का लेखाजोखा और आगामी चुनाव के दिशा-निर्देश भी दिए।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी कि चुनावों में कोई भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया गया तो उसे बिना बख्शिश पार्टी से बाहर किया जाएगा। बैठक में 11 जिलों से आए पदाधिकारी स्थानीय राजनीतिक स्थिति और चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से जनता तक विकास कार्यों का संवाद करने की अपील भी की।

बैठक में महसूल मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे, आदिवासी विकास मंत्री प्राचार्य डॉ. अशोक वुईके, कामगार मंत्री आकाश फुंडकर, पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर, राष्ट्रीय ओबीसी आयोगाचे अध्यक्ष हंसराज अहीर, विधायक सुमित वनखेडेभा, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय गाते, सहित सभी विधायक, पूर्व विधायक और सांसद उपस्थित थे

टॅग्ज: #Politics
ही बातमी शेअर करा: