Nagpur

घरकुल के लिए मिलेगी सरकारी जमीन

विदर्भ अपडेट
१५ मे २०२५, ०४:३२ स.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • मुंबई बैठक में राजस्व मंत्री बावनकुले ने दिए संकेत
  • विधायक समीर कुनावार ने की थी मांग
  • कुनावार के प्रयास, पूरे राज्य को होगा लाभ
  • श्रीक्षेत्र आजनसरा देवस्थान को ‘ब’ दर्जा
  • मेडिकल सीकॉलेज की जमीन भी मिली

Wardha वर्धा , 15 मई
घरकुल के लिए सरकारी जमीन देने का निर्णय के लिए सरकार शीघ्र नई नीति की घोषणा कर सकती है। यह संकेत राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनखुले ने दिए हैं।

वे मुंबई में हिंगणघाट के विधायक समीर कुनावार के साथ आयोजित बैठक में बोल। रहे थे। साथ ही इस बैठक में विदर्भ के ऐतिहासिक व आस्था के केंद्र श्रीक्षेत्र आजनसरा स्थित संत भोजाजी महाराज देवस्थान को ‘ब’ दर्जा देने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

विधायक समीर कुनावार ने कहा कि जमीन के अभाव में घरकुल का लाभ नहीं मिल रहा था सरकार ने सरकारी जमीन का उपयोग घरकुल के लिए करने का निर्णय लेने पर पूरे राज्य के नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा।
बैठक में तीन मुख्य विषयों पर गंभीर चर्चा हु ।

आजनसरा तीर्थक्षेत्र को 'क' दर्जा से 'ब' दर्जा में शामिल करना, ग्रामीण इलाकों में घरकुल के लिए सरकारी भूमि उपलब्ध कराना और 2011 के बाद विशेष रूप से 2015-16 तक वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण कर निवास करने वाले नागरिकों को वैध पट्टे प्रदान कर उन्हें घरकुल योजना का लाभ देना। यह मुद्दे शामिल थे।

राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्री संत भोजाजी महाराज देवस्थान, आजनसरा को 'ब' दर्जा देने के लिए आवश्यक प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करें।

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में घरकुल हेतु जमीन देने के लिए राज्य सरकार नई नीति पर कार्य कर रही है, जिसकी घोषणा जल्द ही की जा सकती है।

विधायक समीर कुणावार ने इस मुद्दे को महाराष्ट्र के बजट सत्र 2025 के दौरान विधानसभा में जोरदार तरीके से उठाया था। उसी के अनुरूप राजस्व मंत्री बावनकुले एवं ग्रामविकास मंत्री जयकुमार गोरे की उपस्थिति में यह उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।

विधायक कुणावार के निरंतर प्रयासों से अब आजनसरा तीर्थक्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। अगर यह तीर्थक्षेत्र ‘ब’ दर्जा प्राप्त करता है तो इससे स्थानीय पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।

टॅग्ज: #Local News #e-News #Politics #LTT News
ही बातमी शेअर करा: