विदर्भ

कैंडल मार्च निकाला, पाकिस्तान का झेंडा भी जलाया

विदर्भ अपडेट
२७ एप्रि २०२५, ११:०९ स.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • पुलगांव की जनता में आक्रोश
  • कल था पुलगांव, गूजखेखड़ा, नाचनगांव बंद
  • शामिल हुए हजारों नागरिक


wardha वर्धा , जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकवादी हमले के विरोध में रविवार शाम पुलगांव शहर में पाकिस्तान के झंडे का दहन कर जोरदार निषेध दर्ज कराया गया।

इस दौरान सैकड़ों हिंदू-मुस्लिम नागरिकों ने एकजुट होकर शांति मार्च निकाला और "भारत माता की जय" के गगनभेदी नारे लगाए।शाम 7 बजे स्टेशन चौक परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पुलगांव शहर के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने हाथों में तिरंगा, मशाल और मोमबत्तियाँ लेकर निहत्थे निर्दोष नागरिकों पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा कीऔर पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि निर्दोष और निहत्थे लोगों पर अत्याचार करना मानवता और सभी धर्मों के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। उन्होंने आतंकवाद के इस निंदनीय कृत्य की कठोर शब्दों में भर्त्सना करते हुए एकजुटता का संदेश दिया।  शांति मार्च स्टेशन चौक से शुरू होकर गांधी चौक, भगतसिंह चौक, आठवड़ी बाजार, कुंभार मोहल्ला और कैंप रोड होते हुए नगर परिषद परिसर पहुँचा। 

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष दो मिनट का मौन रखकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर पुलगांव के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

टॅग्ज: #Local News #e-News #Politics
ही बातमी शेअर करा: