Nagpur

लोह आधारित उद्योग के लिए इन चार जिलों में विशेष सुविधा

विदर्भ अपडेट
१३ एप्रि २०२५, ०२:४८ सायं.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा
  • वर्धा जिले के आर्वी शहर में घोषणा
  • मंजूरी की अंतिम प्रक्रिया

wardha वर्धा, 13 अप्रैल
राज्य सरकार ने गढचिरोली सहित चंद्रपुर, नागपुर और वर्धा इन चारों जिलों लोह आधारित उद्योगों के लिए विशेष सुविधाएं देंगे। इस घोषणा के बाद विदर्भ में इन्वेस्टमेंट के अनेक प्रस्ताव आए हैं । उन्हें अंतिम मान्यता देने का काम शुरू है । भविष्य में देश को स्टील देने का काम गढचिरोली सहित पूर्वी विदर्भ करेगा. यह वि्श्वास भी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जताया। वे वर्धा जिले के आर्वी में विविध विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं ई लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे ।


इस अवसर पर राज्यमंत्री डा. पंकज भोयर, राकांपा शरद पवार गुट के सांसद अमर काले, विधायक दादाराव केचे, समीर कुणावार, सुमीत वानखेडे, विधायक दादाराव केचे, पूर्व सांसद रामदास तडस, सुरेश वाघमारे, जिलाधिकारी वान्मथी सी., जि.प. सीईओ जितिन रहमान उपस्थित थे ।


मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वर्धा जिले में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकास होने का प्रयास किया है । समृद्धि महामार्ग के कारण महत्वपूर्ण जिला बन गया है. शक्तिपीठ मार्ग का शुभारंभ भी वर्धा जिले से हाे रहा है । दो महामार्ग के कारण वर्धा जिला मध्यभारत इंडिया का लाॅजिस्टिक सेंटर वर्धा बन रहा है । प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में अब प्रयास है कि राज्य में 300 यूनिट बिजली उपयोग करनेवाले ग्राहकों सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में शामिल किया जाएगा ।

कार्यक्रम के दाैरान विधायक सुमित वानखेडे ने  कहा कि वर्धा, देवली, आर्वी  विधासनसभा क्षेत्र सहित अमरावती के धामनगांव में रोजगार की समस्या को दूर किया जा सकता है । लेकिन इसके  लिए विरुल के पास उपलब्ध सरकारी जगह पर नए उद्योग क्षेत्र पर विकास के लिए  एमआईडीसी को मंजूरी दी जानी चाहिए. विधायक सुमित वानखेडे की दूरगामी दृष्टि की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने भी इसमें सहमति दर्शायी है। 
टॅग्ज: #Local News #e-News #Politics #LTT News
ही बातमी शेअर करा: