Nagpur

महाराष्ट्र के सीएम ने कहा मेरे हस्ताक्षर भी खुद ही मत करना

विदर्भ अपडेट
१३ एप्रि २०२५, ०२:१० सायं.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • आर्वी विधानसभा के विधायक वानखेड़े की सराहना
  • विकास कार्यों की तारीफ

wardha वर्धा 13 अप्रैल
सीएम फडणवीस ने आर्वी में विकास कार्यों के भूमिपूजन प्रोग्राम में मजाकिया लहजे में कहा कि आर्वी के विधायक सुमित वानखेडे बहुत ही चतुर है. मुझे यहां बुलाने से पहले ही वानखेडे ने उनकी मांगों की लंबी फेहरिस्त से संबंधित आवश्यक फाइल, कागजी कार्रवाई, दस्तावेज पहले ही मेरे कार्यालय में जमा करा दिए हैं. ताकि मंजूरी में आसानी हो, लेकिन मुझे अब यह डर है कि कहीं विधायक वानखेडे विकास कार्यों की फाइलों पर मेरे हस्ताक्षर भी खुद ही ना कर दे, इसलिए अनुरोध है कि कृपया मेरे हस्ताक्षर का इंतजार करे. यह सुनकर दर्शकों ने जमकर तालिया बजाई. सीएम ने विकास कार्यों के लिए सुमित वानखेडे की तड़प सराहनीय है. पहली बार विधायक बनने के बाद भी उनकी सक्रियता काफी है.


सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आर्वी में 720 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं ई लोकार्पण 13 अप्रैल को किया.
इस अवसर पर राज्यमंत्री डा. पंकज भोयर, राकांपा शरद पवार गुट के सांसद अमर काले, विधायक दादाराव केचे, समीर कुणावार, सुमीत वानखेडे, राजेश बकाने, पूर्व सांसद रामदास तडस, सुरेश वाघमारे, जिलाधिकारी वान्मथी सी., जि.प. सीईओ जितिन रहमान उपस्थित थे.

सीएम के हाथों नई प्रशासकीय इमारत का लोकार्पण सहित 720 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं ई भूमिपूजन किया गया.

टॅग्ज: #Local News #e-News #Politics #LTT News
ही बातमी शेअर करा: