अपराध

समृद्धि महामार्ग पर 114 ग्राम सोना…

विदर्भ अपडेट
२१ मार्च २०२५, ०१:५९ सायं.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • विरुल गांव के पास की घटना
  • पुलगांव पुलिस पहुंची पड़ताल के लिए

wardha वर्धा 21 मार्च :
ट्रैवल्स से यात्रा कर रही महिला के बैग से किसी ने 114 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर लिए। यह घटना समृद्धि महामार्ग स्थित विरुल गांव के पास हुई। पुलगांव पुलिस ने मामला दर्ज किया है। चोरी गए माल की कीमत 3 लाख 43 हजार रुपए बताई गई है।

पिंपरी चिंचवड़ निवासी जयश्री वडतकर (40) ट्रैवल्स क्र. एमएच-12 वीटी-6363 से नागपुर अपने माता-पिता के घर जा रही थी। चालक ने सुबह 9 बजे आर्वी तहसील के विरुल गांव के पास स्थित एक होटल में नाश्ते के लिए ट्रैवल्स रोकी। सभी यात्रियों के साथ जयश्री भी अपनी ट्रैवल्स से नीचे उतरी और नाश्ते के लिए होटल में गई। लौटकर आने पर उसकी सीट पर रखी बैग अस्त-व्यस्त दिखाई दी। चोरी की बात समझ में आने के बाद जयश्री ने आसपास आभूषण खोजबीन किए, लेकिन आभूषण नहीं मिले। यह बात सभी को पता चलते ही हड़कंप मच गया। जिसके बाद होटल मालिक ने पुलगांव पुलिस को इसकी सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही उपविभागीय पुलिस अधिकारी राहुल चव्हाण और उनकी टीम घटनास्थल पहुंची। होटल के पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। तब देखा गया कि होटल के पास ट्रैवल्स रुकते ही कार क्र. एमएच-12 डब्ल्यू-9074 से आए बदमाश ट्रैवल्स में चढ़े थे। पुलिस को संदेह है कि इन्हीं बदमाशों ने आभूषण चोरी किए हैं।

टॅग्ज: #Local News #e-News #LTT News #Crime
ही बातमी शेअर करा: