अपराध

93 हजार के अवैध रेल ई टिकट बरामद

विदर्भ अपडेट
२७ फेब्रु २०२५, ०३:०८ स.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • आरपीएफ वर्धा ने मारा छापा
  • आरोपी महादेवपुरा निवासी

Wardha वर्धा 27 फरवरी : आरपीएफ वर्धा की टीम ने अवैध तरीके से रेलवे के ई टिकट बनाने के मामले में एक आरोपी मुस्ताक नासिर मुंशीर को गिरफ्तार किया है. आरोपी से 93,862.45 रुपए की टिकट जब्त की है.
आरपीएफ पुलिस निरीक्षक सी.एल. कनाैजिया को गुप्त सूचना मिली थी कि महादेवपुरा में हनुमान मंदिर के पास रेलवे की अवैध तरीके से ई टिकट बनाई जा रही है. सूचना के आधार पर सी.एल. कनाैजिया के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक प्रीति सहारे, सूरज ढोकने, शशिकांत कुमरे ने उपरोक्त जगह पर छापा मारा. जांच के दौरान, अधिकारियों ने पाया कि आरोपी मोबाइल रिपेयरिंग, रिचार्ज और ट्रैवल टिकटिंग सेवाओं का व्यवसाय चला रहा है. आरोपी के पास पहले एक अधिकृत एजेंट आईडी थी, जो अब बंद हो चुकी थी. लेकिन उसने अपनी अवैध गतिविधियों को जारी रखने के लिए, कई व्यक्तिगत यूजर आईडी बनाकर रेलवे ई-टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी और इसके बदले ग्राहकों से कमीशन लेता था.
आरोपी के मोबाइल डिवाइस की जांच करने पर आरपीएफ अधिकारियों को 26 अवैध यूजर आईडी मिलीं, जिनका उपयोग गैरकानूनी रूप से टिकट बुक करने में किया जा रहा था. इस कार्रवाई में 27 रेलवे ई-टिकट जब्त किए गए .इसका मूल्य 93,862.45 है. इसके अलावा, मोबाइल फोन भी बरामद किया गया. जब्त माल की कीमत 1,08,862.45 है. 'ऑपरेशन उपलब्ध' के तहत यह कार्रवाई की गई. इस अभियान से अवैध टिकटिंग पर अंकुश लगाने में मदद मिल रही है.

टॅग्ज: #Local News #e-News #Crime
ही बातमी शेअर करा: