आजनडोह के किसान की आत्महत्या
Wardha कारंजा घाडगे
तहसील के आजनडोह निवासी किसान युवराज पांडुरंग दिग्रसे (५०) ने २२ फरवरी की रात ११ बजे जानवरों के तबेले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
मृतक किसान पर पिछले तीन वर्षों से बैंक ऑफ महाराष्ट्र कन्नमवार ग्राम तीन लाख रुपये का कर्ज था. लगातार फसल खराब होने और एक साल पहले खेत में लगे संतरे के बगीचे में उपज नहीं होने के कारण किसान युवराज दिग्रसे कर्ज चुकाने के लिए संघर्ष कर रहे थेर्उ. मृतक आजनडोह के सरपंच अनिल दिग्रसे के बड़े भाई हैं. उनके परिवार में पत्नी, बेटा, भाई, भतीजे ऐसा आप्त परिवार है. मृतक किसान के परिवार को मुआवजा देने की मांग की जा रही है.