Nagpur

बालक बचा मां मौसी की मौत

विदर्भ अपडेट
२३ फेब्रु २०२५, १०:०९ स.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • समृद्धि हाइवे पर दुर्घटना,
  • मुंबई लाैटते समय काल की झपट

wardha वर्धा, 23 फरवरी:
समृद्धि महामार्ग पर येलाकेली इंटरचेंज के पास तेज रफ्तार कार बैरिकेट्स से टकरा गई। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना रविवार की सुबह 7 बजे हुई। कार में सवार परिवार मुंबई जा रहा था। ओवरटेक के प्रयास में यह हादसा हुआ।

घटना के विवरण के अनुसार:
बेंगलुरु के कुडलो निवासी नरेश व्यंकटेश (35) कार क्रमांक केए 51 एमएक्स 8761 से प्रयागराज से नागपुर होते हुए शिर्डी जा रहा था। नरेश के साथ कार में उसकी पत्नी रमेश्री (32), बहन शकुंतला (50), चालक नरेश का बेटा पूर्विक (6), और दोस्त संजय नाजंया (40) भी सवार थे।

जब कार वर्धा से गुजर रही थी, तो येलाकेली के पास सामने जा रहे वाहन को ओवरटेक करते समय कार सड़क के बैरिकेट से टकरा गई। इस टक्कर के कारण नरेश की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार रमेश्री और शकुंतला दोनों की मौत हो गई। मृतकों में नरेश की पत्नी और बहन शामिल हैं। वहीं, संजय और पूर्विक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में रेफर किया गया।

पुलिस की कार्रवाई:
घटना की जानकारी मिलते ही सावंगी मेघे पुलिस स्टेशन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से दूर किया गया, जिससे यातायात सुचारु हुआ। पुलिस टीम के पीएसआई दिलीप थाटे और अन्य पुलिस कर्मी घटनास्थल पर मौजूद थे।

टॅग्ज: #Local News #e-News #LTT News #Crime
ही बातमी शेअर करा: