Nagpur

अभी मेहंदी भी नहीं हुई थी फीकी और ...

विदर्भ अपडेट
१९ जाने २०२५, १०:५३ स.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • नागपुर से बीती रात लौटते समय हुई दर्घटना
  • कंटेनर ने मारी कर को टक्कर
  • दुर्घटना मैं मृतक की पत्नी बाल बाल बची

Wardha वर्धा 19 जनवरी
नागपुर-वर्धा समृद्धि महामार्ग पर बीती रात हुए भीषण सड़क हादसेहुआ । इसमें एक नवविवाहित आईटी इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी बाल-बाल बच गई। यह हादसा रात करीब डेढ़ बजे हुआ, जब कंटेनर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मारी। मृतक की पहचान वर्धा के रामनगर क्षेत्र स्थित भगतसिंह चौक निवासी अभिलाष ढोणे के रूप में हुई है।

सवा महीने पहले हुआ था विवाह
अभिलाष का विवाह 7 दिसंबर 2024 को रुचिका के साथ हुआ था। शादी के बाद यह नवविवाहित जोड़ा वर्धा में रह रहा था। बीती रात दोनों कार से नागपुर से वर्धा लौट रहे थे। जामठा के पास समृद्धि महामार्ग पर उनकी कार को एक तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चालक की साइड से कंटेनर ने कार को चीरते हुए आगे निकल गया, जिससे अभिलाष की मौके पर ही मौत हो गई।

आईटी इंजीनियरिंग कर रहे थे करियर में कामयाबी हासिल
अभिलाष ने पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ स्थित कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से आईटी इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और एक आईटी कंपनी में नौकरी करते थे। शादी के बाद से वह वर्धा में रह रहे थे।

शादी की रोशनी में छाया मातम
अभिलाष के घर में अभी शादी की सजावट और रोशनी उतारी भी नहीं गई थी, और इस हादसे ने पूरे परिवार को शोक में डुबो दिया। रामनगर क्षेत्र में यह खबर फैलते ही हर तरफ मातम छा गया।

स्थानीय निवासियों में शोक
इस हादसे से रामनगर का माहौल गमगीन हो गया है। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर गहरी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

समृद्धि महामार्ग की सुरक्षा पर सवाल
यह हादसा समृद्धि महामार्ग की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। इस मार्ग पर तेज रफ्तार के कारण पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

ट्रैफिक नियमों की सख्ती और जागरूकता जरूरी
यह हादसा न केवल परिवार के लिए एक त्रासदी है, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की भी जरूरत को रेखांकित करता है।

टॅग्ज: #Local News #e-News #LTT News #Crime
ही बातमी शेअर करा: