Nagpur

शरद पवार को विदर्भ में झटका

विदर्भ अपडेट
१९ जाने २०२५, १०:३३ स.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • सहकार नेता कोठारी अजीत पवार गुट में
  • राज्य की सबसे बड़ी कृषि के सभापति
  • विधानसभा चुनाव के समय से थी नाराजी
  • विदर्भ दौरे के समय शरद पवार खुद गए थे समझने

Wardha वर्धा 19 जनवरी :
वर्धा जिले के सहकार क्षेत्र के वरिष्ठ नेता एड. सुधीर कोठारी ने आज शिर्डी में आयोजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के अधिवेशन में हजारों सहयोगियों के साथ पार्टी में प्रवेश किया। उल्लेखनीय है कि शरद पवार ने विधानसभा चुनाव के समय कोठारी के निवास पर जाकर कोठारी की नाराजी दूर करने का प्रयास किया था, लेकिन कोठारी ने आखिर राकांपा
को राम राम कह दिया है।
शिर्डी के इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अजित पवार, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध मोहिते और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। पार्टी में प्रवेश के दौरान एड. सुधीर कोठारी के साथ कामगार नेता आफताब खान, नरेंद्र थोरात और सैकड़ों कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

पार्टी में प्रवेश के बाद अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे ने एड. कोठारी और उनके सहयोगियों का खुले दिल से स्वागत किया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास जताया कि इस महत्वपूर्ण घटना से वर्धा जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और महायुती को और अधिक मजबूती मिलेगी।

पार्टी में शामिल होने के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एड. सुधीर कोठारी ने कहा, "मैं मूल रूप से इसी पार्टी का हिस्सा हूं और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की स्थापना से ही इसके साथ जुड़ा हुआ हूं। आने वाले समय में पार्टी के विस्तार और मजबूती के लिए मैं और मेरे सहयोगी पूरी मेहनत करेंगे।"

इस प्रवेश से वर्धा जिले के राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव होने की संभावना है। इससे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) की ताकत और प्रभाव बढ़ने की उम्मीद है।

नकली शराब कारखाना https://vidarbhaupdate.com/?p=2974

टॅग्ज: #Local News #e-News #Politics #LTT News
ही बातमी शेअर करा: