Mh 32

मजे से खेल रहे … अब सलाखों के पीछे

विदर्भ अपडेट
१२ जाने २०२५, ०२:२५ सायं.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • ऑनलाइन जुआ अड्डे पर छापा,
  • 6 परकिया मामला दर्ज
  • पौने दो लाख का माल जब्त

wardha वर्धा 12 जनवरी :
पुलिस थाना हिंगणघाट की डीबी स्क्वाड ने सरकारी अस्पताल चौक परिसर में एक इलेक्ट्रॉनिक कॉइन मशीन पर जुआ खेलने वाले अड्डे पर छापा मारा। इस कार्रवाई में पुलिस ने 6 आरोपियों पर मामला दर्ज किया है और 1,44,570 रुपये का माल जब्त किया है। (online gambling rate hinganghat)


पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि सरकारी अस्पताल चौक के पास अथर्व भोजनालय के पास स्थित टिन के शटर वाली दुकान में इलेक्ट्रॉनिक कॉइन मशीन पर चाबी का इस्तेमाल कर हार-जीत का जुआ खेला जा रहा है। यह गुप्त सूचना विश्वसनीय साबित हुई, और उपविभागीय पुलिस अधिकारी रोशन पंडित ने त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए।डीबी स्क्वाड की टीम ने छापेमारी के दौरान आरोपी चेतन अंकुश कोहाड (19), निवासी संत चोकोबा वॉर्ड, और वैभव फुलझेले के अलावा 4 अन्य आरोपियों - साहिल लोखंडे, अतिश सातपुते, नितिन ढोक और दीपक बघमारे को रंगे हाथ पकड़ा।

इनसे इलेक्ट्रॉनिक कॉइन मशीन, नगदी राशि 3,250 रुपये, एक नीला ओपो कंपनी का मोबाइल (15,000 रुपये मूल्य), 03 स्टूल और 5) अन्य सामान जब्त किया गया। (online gambling rate hinganghat)

कुल मिलाकर 1,44,570 रुपये का माल जब्त किया गया है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. सागर कुमार कवड़े, और उपविभागीय पुलिस अधिकारी रोशन पंडित के निर्देशानुसार की गई।

पुलिस निरीक्षक मनोज गभने और प्रभारी थानेदार चंद्रकांत पाटिल के आदेश पर हिंगणघाट पुलिस स्टेशन के डीबी स्क्वाड के अधिकारियों, सहायक पुलिस निरीक्षक अनिल आलंदे, पुलिस हवालदार प्रशांत ठोंबरे, राहुल साठे, विवेक वाकडे, मंगेश वाघमारे, आशिष नेवारे और विजय काले ने यह कार्रवाई की।पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्ज: #Local News #e-News #LTT News #Crime
ही बातमी शेअर करा: