अपराध

नशे की लत में वो बच्चे...

विदर्भ अपडेट
०१ जाने २०२५, ०४:५० सायं.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • रामनगर पुलिस के हाथ लगे
  • दो नाबालिगों से हुआ खुलासा

wardha वर्धा 1 जनवरी :
नाबालिगों के लिए अब महंगे शौक पूरे करने का रास्ता चोरी और सेंधमारी से होकर गुजरने लगा है। रामनगर पुलिस ने दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर इस मामले का खुलासा किया है। आरोपियों के पास से 65 हजार रुपये के आभूषण और अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया है।
कोल्हे ले आउट निवासी पुंडलिक डेकाटे 24 दिसंबर को दोस्त के बेटे के विवाह समारोह में शामिल होने नागपुर गए थे। 25 दिसंबर को जब वे घर लौटे, तो उन्हें चोरी का पता चला। घर में 65 हजार रुपये के आभूषण और अन्य कीमती सामान गायब थे।

रामनगर पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी नाबालिगों तक पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी में दिखी बाइक के आधार पर आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में यह सामने आया कि दोनों नाबालिग शराब और गांजे के नशे के आदी थे। महंगे शौकों को पूरा करने के लिए उन्हें पैसों की जरूरत थी, जिस वजह से उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

रामनगर पुलिस ने नाबालिगों के पास से चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक सहित कुल 65 हजार रुपये का माल जब्त किया। इस कार्रवाई में रामनगर थाना अपराध शाखा के प्रमुख दिनेश कांबले, अजय अनंतवार, गजानन मस्के और गणेश सातपुते शामिल थे।

नाबालिगों से और भी अपराध उजागर होने की संभावना जताई जा रही है, और पुलिस इस मामले की और गहराई से जांच कर रही है।

ही बातमी शेअर करा: