Nagpur

वर्धा की इस्पात कंपनी में विस्फोट,17 मजदूर झुलसे

विदर्भ अपडेट
०६ नोव्हें २०२४, ०४:२७ सायं.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो

Wardha वर्धा 6 नवंबर : नजदीकी भूगांव स्थित इवोनिथ स्टील कंपनी में स्लैकपिट में हुए विस्फोट से हड़कंप मच गया। इस हादसे में 15 से 17 मजदूर झुलस गए। घटना बुधवार शाम लगभग 7:30 बजे की है, जब घायलों को तुरंत सावंगी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इवोनिथ लॉजिस्टिक स्टील में नियमित काम के दौरान स्लैकपिट का पानी के संपर्क में आने से गैस बनी और विस्फोट हुआ।

इस विस्फोट में आसपास मौजूद 15 से 17 मजदूर झुलस गए। इनमें से तीन मजदूर अधिक झुलसने के कारण उन्हें तुरंत नागपुर रेफर किया गया है, यह जानकारी पुलिस ने दी। करीब 14 मजदूरों को सावंगी के आचार्य विनोबा भावे ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है, और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही कंपनी प्रशासन ने त्वरित कदम उठाए हैं। कंपनी ने घायलों की सेहत का पूरा ध्यान रखने और हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है। अभी तक घायलों के नाम और आधिकारिक संख्या की पुष्टि नहीं हो सकी है।

टॅग्ज: #Local News #e-News #Politics #Crime
ही बातमी शेअर करा: