महाराष्ट्र

एसटी बस में महिला ने दिया नवजात को जन्म

विदर्भ अपडेट
०४ ऑक्टो २०२४, ०१:३३ सायं.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो

wardha वर्धा 4 अक्तूबर
गर्भवती महिला प्रसूति पूर्व जांच के लिए उपजिला अस्पताल आ रही थी, तभी चलती बस में उसकी प्रसूति हो गई. बस चालक की सतर्कता से महिला की जान बच गई, लेकिन डॉक्टरों ने नवजात बच्चे को मृत घोषित कर दिया. यह घटना शुक्रवार सुबह उपजिला अस्पताल में हुई. Woman gives birth to child in bus,
समुद्रपुर तहसील के धुम्मनखेड़ा निवासी जमुना जाधव यह आज सुबह उमरेड डिपो की बस क्रमांक एमएच 40 वाय 5007 से उपजिला अस्पताल में प्रसूति पूर्व जांच के लिए आ रही थी. एसटी बस हिंगणघाट के पास रिमडोह गांव के पास थी, तभी महिला को पेट में दर्द हुआ. उसके साथ उपस्थित महिला ने यह जानकारी बस चालक को दी.

बस चालक विक्रम काटकर और वाहक शेषराव कांडलकर ने तुरंत बस को उपजिला अस्पताल पहुंचाया. महिला को भर्ती किया गया. यहां मां और बच्चे की जांच की गई, जिसमें डॉक्टरों ने नवजात का निधन होने की पुष्टि की. यात्रियों के अनुसार चलती बस में ही महिला को आधी प्रसूति हुई थी. घटना की जानकारी मिलते ही डिपो प्रबंधक आर. शेडमाके और प्रदीप शेंडे अस्पताल पहुंचे और मां से मिले. Woman gives birth to child in bus, क्यों रोकी एंबुलेंस https://vidarbhaupdate.com/?p=2803

टॅग्ज: #Local News #e-News #Health #LTT News
ही बातमी शेअर करा: