Mh 32

नाबालिग निकला लूटपाट का मास्टर माइंड

विदर्भ अपडेट
२७ ऑग २०२४, ०४:५४ सायं.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • नाबालिग ने रची साजिश
  • दोस्तों की मदद से लूटपाट
  • चाकू की नोक परलूटे थे 60 हजार रुपए

Wardha वर्धा, 27 अगस्त : शुभम ने लूटपाट की घटना की शिकायत सेवाग्राम पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की, तो उन्हें चौंकाने वाली जानकारी मिली। पुलिस ने संदेह के आधार पर नाबालिग से पूछताछ की। नाबालिग ने पुलिस के सामने सारी सच्चाई बयां कर दी। उसने खुलासा किया कि शुभम के साथ उसकी हाल ही में दोस्ती हुई थी और रूपयों की जरूरत के चलते उसने लूटपाट की योजना बनाई थी।

नाबालिग ने शिव नगर निवासी जुनैद खान, अयाज खान, और तौसीफ बैग के साथ मिलकर प्लान बनाया कि नागपुर से लौटते समय वह जानबूझकर डोरानी चौक के पास सेवाग्राम बायपास रोड पर गाड़ी रुकवाएगा। इसके बाद उसके साथी बदमाश लूटपाट को अंजाम देंगे और वहां से फरार हो जाएंगे। प्लानिंग के अनुसार, नाबालिग के दोस्तों ने इस घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।

हालांकि, पुलिस ने 10 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग को पता था कि शुभम के पास अक्सर 40 से 50 हजार रुपये होते हैं, क्योंकि वह प्लांट खरीदी-बिक्री के व्यवसाय से जुड़ा हुआ है। पुलिस की तत्परता ने इस मामले को जल्द ही सुलझा दिया, और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह कारवाई पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन, अपर पोलीस अधीक्षक सागर कवडे, उपविभागीय पोलीस अधिकारी, प्रमोद मकेश्वर, क्राइम ब्रांच के पुलिस निरक्षकनि विनोद चौधरी के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक विनीत धागे, पुलिस ऊपर निरीक्षक संतोष चव्हाण. हरीदास काकड, सचिन सोनटक्क, मंगेश झांबरे, गजानन कठाणे, अगय इंगले वैशाली करमणकर, विलास लोहकरे ने की।

previous update करंजा के शिक्षक ने पूछा C M से कैसा सवाल https://vidarbhaupdate.com/?p=2698

टॅग्ज: #Local News #e-News #Politics #LTT News #Crime
ही बातमी शेअर करा: