Mh 32

जानिए वर्धा क्यों आ रहे हैं राज्य सभा के उपसभापति

विदर्भ अपडेट
२६ ऑग २०२४, ०५:१२ सायं.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • वर्धा में दो दिवसीय दौरा
  • दो दिनों तक विविध कार्यक्रमों में रहेंगे
  • वर्धा में आयोजन की तैयारी हुई पूरी

Wardha वर्धा, 26 अगस्त 2024: राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश सिंह का महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में मंगलवार, 27 अगस्त को दोपहर 1:00 बजे आगमन हो रहा है। उनके दो दिवसीय दौरे के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

मंगलवार को विश्वविद्यालय में आगमन होने पर वे गांधी हिल्स पर महात्मा गांधी तथा समता भवन स्थित डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
28 अगस्त को पूर्वाह्न 11:00 बजे 'भावी दुनिया में भारत' विषय पर साहित्य विद्यापीठ के ग़ालिब सभागार में श्रीयुत हरिवंश जी का विशिष्ट व्याख्यान आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. कृष्ण कुमार सिंह करेंगे। इस अवसर पर शिक्षा विद्यापीठ के अधिष्ठाता प्रो. गोपाल कृष्ण ठाकुर विषय प्रवर्तन करेंगे।

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव प्रो. आनन्द पाटील प्रस्तुत करेंगे तथा संचालन गांधी एवं शांति अध्ययन विभाग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार मिश्र करेंगे। 28 अगस्त को अपराह्न 04:00 बजे समता भवन के माधवराव सप्रे सभाकक्ष में 'संपादक के सत्व' विषय पर राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश जी विशिष्ट व्याख्यान देंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. कृष्ण कुमार सिंह करेंगे। जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो. कृपा शंकर चौबे इस कार्यक्रम के संयोजक होंगे। कार्यक्रम में अध्यापक, अधिकारी, शोधार्थी, विद्यार्थियों को उपस्थित रहने की अपील विश्वविद्यालय की ओर से की गई है।‌ उक्त जानकारी कार्यक्रम के संयोजक प्रो. कृपा शंकर चौबे ने दी है।

previous update राज्य के कम से शिक्षक ने किया यह कैसा सवाल https://vidarbhaupdate.com/?p=2698

टॅग्ज: #Local News #Uttar Pradesh News #Politics #LTT News
ही बातमी शेअर करा: