Mh 32

गुटखे के साथ पुलगांव के युवक गिरफ्तार

विदर्भ अपडेट
१४ ऑग २०२४, ०१:५८ सायं.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • मध्यप्रदेश से गुटखा लाकर बेचते थे
  • कार सहित 16 लाख का माल पकड़ा
  • तुकड़ोजी चाैक में कार्रवाई
  • एसपी के विशेष टीम की कार्रवाई

Wardha वर्धा 14 अगस्त
मध्यप्रदेश से प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू और सुपारी की बिक्री के मामले में पुलिस ने सिंधी कॉलोनी निवासी मनीष गिलानी और पंकज बत्रा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1 लाख 8 हजार रुपए का प्रतिबंधित गुटखा मसाला और एक कार सहित कुल 16 लाख 8 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक के विशेष दल को सूचना मिली थी कि पुलगांव में प्रतिबंधित गुटखा , सुपारी, गुटखा मसाला लाकर बेच रहे हैं। इस आधार पर विशेष दल ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। आरोपी कार क्रमांक एमएच 32एएस 8171 में पुलगांव के तुकड़ोजी चौक पहुंचे, उन्हें पुलिस ने रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में से प्रतिबंधित सुगंधित सुपारी, गुटखा और पान मसाला जब्त किया गया।

जब्त माल:

  1. जनम कंपनी का 500 ग्राम वजन का 250₹ कीमत का 80 पैकेट, कुल कीमत: 20,000₹
  2. गोल्ड R G20 कंपनी का 500 ग्राम वजन का 600₹ कीमत का 20 पैकेट, कुल कीमत: 12,000₹
  3. रिमझिम कंपनी का 1 किलो वजन का सुगंधित तंबाकू 550₹ कीमत का 40 पैकेट, कुल कीमत: 22,000₹
  4. विमल पान मसाला गुटखा 126 ग्राम वजन का 198₹ कीमत का 66 पैकेट, कुल कीमत: 13,068₹
  5. पान पराग मसाला गुटखा 96 ग्राम वजन का 128₹ कीमत का 100 पैकेट, कुल कीमत: 12,800₹
  6. V 1 तंबाकू कंपनी का 22₹ कीमत का 60 पैकेट, कुल कीमत: 1,320₹
  7. राजश्री पान मसाला गुटखा 172 ग्राम वजन का 270₹ कीमत का 35 पैकेट, कुल कीमत: 9,450₹
  8. 555 कंपनी का 500 ग्राम वजन का 200₹ कीमत का 40 पैकेट, कुल कीमत: 8,000₹
  9. गोल्ड कंपनी का 500 ग्राम वजन का 250₹ कीमत का 40 पैकेट, कुल कीमत: 10,000₹
  10. KIA Seltos कंपनी की कार, क्र MH 32AS 8171, कुल कीमत: 15,00,000₹

कुल जब्त माल: 16,08,638₹

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह माल मध्यप्रदेश के सौंसर से दादाजी नामक व्यक्ति से खरीदा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Previous update रेलवे करा रहा तीर्थ यात्रा https://vidarbhaupdate.com/?p=2668

टॅग्ज: #Local News #e-News #LTT News #Crime
ही बातमी शेअर करा: