Mh 32

अमरावती के व्यवसायी का शव मिला

विदर्भ अपडेट
३० जुलै २०२४, ०५:१८ सायं.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • कोंडन्यापुर गए थे दर्शन करने
  • पत्नी से बात भी की
  • आत्महत्या की आशंका

Aarvi आर्वी 30 जुलाई :
अमरावती जिले के व्यापारी का शव वर्धा नदी में मिला है. आर्वी तहसील के देवूरवाड़ा में मंगलवार की दोपहर ढाई बजे यह मामला प्रकाश में आया. मृतक की शिनाख्त अमरावती के गोपालनगर निवासी हरीश चरोडे (45) के रूप में हुई है.
किराणा व्यापारी हरिश चरोडे सोमवार की सुबह 11 बजे घर से निकले थे. तब उन्होंने बताया कि वे काैंडण्यपुर में दर्शन के लिए जा रहे है. शाम 7 बजे उन्होंने मोबाइल पर पत्नी से बात भी की थी. पुलिस का अनुमान है कि पत्नी से बात करने के बाद ही उन्होंने मोबाइल और सुसाइट नोट गाड़ी की डिक्की में डालकर नदी में छलांग लगाई होगी.

मंगलवार की सुबह होने तक हरिश चरोडे घर नहीं लाैटने पर मोबाइल पर संपर्क किया गया, लेकिन मोबाइल भी नहीं लग रहा था.काैंडण्यपुर में खोजबीन करने पर नदी किनारे चरोडे की स्कूटी मिली. तुरंत ही आर्वी पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी. नदी में खोजबीन की गई. के बाद चरोडे का शव मिला. फाैजदार वाल्मिक बांबर्डे, नीरज लोही, मनीष राठोड ने पंचनामा किया. डॉ. नीरज गुप्ता, डॉ. प्रणीत वडतकर ने शव का पीएम करने के बाद शाम 6 बजे चरोडे का शव परिजनों को साैंपा गया. सुसाइट नोट में क्या लिखा था. इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है,

Read previous update:- 40 घंटे बाद मिला शव https://vidarbhaupdate.com/?p=2601

टॅग्ज: #Local News #e-News #LTT News #Crime
ही बातमी शेअर करा: