Mh 32

खंडनी में मांगे गिफ्ट

विदर्भ अपडेट
२२ जुलै २०२४, ०५:१२ सायं.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • मेडिकल काॅलेज के विद्यार्थियों से वसूली
  • पोस्ट डिलीट करने के बदले में वसूली
  • आपत्ती जनक पोस्ट डालते ही करती थी शिकार
  • दिल्ली से पकड़कर लाया
  • 25 तक मिला पीसीआर

Wardha वर्धा 22 जुलाई :
अब तक हमने सुना था फिराैती, खंडनी में लाखों रुपए मांगे जाते हैं, लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें वह महंग उपहार, गिफ्ट मांगती थी, उस खंडनी बहादुर महिला के चंगुल में फंसे मेडिकल के विद्यार्थी उसे महंगे गिफ्ट आनलाइन खरीदकर दिल्ली भेजते थे । लेकिन वर्धा की साइबर टीम ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

   सोशल मीडिया पर एक पेज बना हुआ था। जिस पर विद्यार्थी कन्फेशन पोस्ट डालते थे, लेकिन इस सोशल प्लेफार्म पर जैसे ही कोई आपत्तीजनक पोस्ट आती थी। उस पोस्ट को डीलीट करने के लिए वह सोशल मीडिया की एडमिन डाकू विद्यार्थियों से फिराैती वसूल करती थी।  फिराैती में नगदी रुपए नहीं होते थे, बल्कि आनलाइन शाॅपिंग साइटस से  महंगे गिफ्ट खरीदकर उस महिला को भेजना पड़ता था.  इस मामले में मेडिकल काॅलेज के एक प्रशासकीय अधिकारी से मिली शिकायत के आधार पर साबर सेल ने मामले की छानबीन शुरू की। 

तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी दिल्ली का होने का पता चलने पर पुलिस उपनिरीक्षक दिलीप नागपुरे, पो.हवा. निलेश क‌ट्टोजवार, कुलदीप टांकसाले, म.पो.हवा. शूमांगी विघ्ने, म.पो.अ. शूभांगी महाजन की टीम बनाकर दिल्ली भेजकर जांच की गई।

  आरोपी महिला को संगम विहार, नई दिल्ली में पूछताछ कर तथा तकनीकी जांच के आधार पर उक्त वेबपेज और इंस्टाग्राम पेज आरोपी ने बनाया था । और सभी पेमेंट लिंक आरोपी महिला ने पीड़ितों को भेजी थी और वस्तुओं/सेवाओं का स्वयं लाभ उठाया। इस पर आरोपी महिला को अपराध में गिरफ्तार किया गया और माननीय न्यायालय में पेश किया गया। माननीय न्यायालय ने आरोपी का दिनांक 25.07.2024 तक पी.सी.आर. (पुलिस कस्टडी रिमांड) दिया है।

इस कार्रवाई को श्री नूरुल हसन, पुलिस अधीक्षक वर्धा, डॉ. श्री. सागर रतनकुमार कवडे अपर पुलिस अधीक्षक, वर्धा के मार्गदर्शन में उपविभागीय पुलिस अधिकारी, वर्धा श्री प्रमोद मकेश्वर, पुलिस निरीक्षक महेश चव्हाण, पुलिस निरीक्षक देवेंद्र ठाकूर के निर्देशानुसार किया गया। दिल्ली की टीम को तकनीकी मदद साइबर सेल के पो.हवा. दिनेश बोथकर, विशाल मडावी, अनुप कावळे, अक्षय राउत, गोविंद मुंडे, पो.अ. अंकित जिने, मु.पो.अ. स्मिता महाजन ने दी।

Read this also: -https://vidarbhaupdate.com/?p=2554

ही बातमी शेअर करा: