Nagpur

ड्रग्स : गृहमंत्री के सख्त आदेश

विदर्भ अपडेट
२० जुलै २०२४, ०५:०१ सायं.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक
  • इंटेलिजेंस ब्यूरो की समीक्षा
  • आतंकी उनके नेटवर्क को खत्म करने पर चर्चा
  • नई चुनौतियों से एक कदम आगे रहने की सलाह

Nagpur नागपुर 20 जुलाई:- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें देश की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो (Intelligence Bureau) के मल्टी एजेंसी सेंटर (MAC) की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। बैठक में विभिन्न सुरक्षा और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के प्रमुख शामिल थे। श्री शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति 'Whole of the Government' दृष्टिकोण अपनाने का निर्देश दिया और उभरते सुरक्षा खतरों का मुकाबला करने के लिए आतंकी नेटवर्क और उनके सहायक इको-सिस्टम को खत्म करने के लिए सभी एजेंसियों के बीच अधिक तालमेल पर जोर दिया।

गृह मंत्री ने देश की आंतरिक सुरक्षा स्थिति और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की समीक्षा करते हुए सभी प्रतिभागियों से Multi Agency Centre में अपनी भागीदारी बढ़ाने और इसे एक सामंजस्यपूर्ण मंच बनाने के लिए कहा। MAC विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों, ड्रग्स-रोधी एजेंसियों, साइबर सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों को एक साथ लाने का काम करता है। उन्होंने कहा कि MAC ने अपने घटकों का विश्वास अर्जित किया है और इसे 24x7 pro-active और real-time जानकारी साझा करने के लिए एक मंच के रूप में काम करना जारी रखना चाहिए।

बैठक के दौरान अमित शाह ने सभी एजेंसियों से युवा, तकनीकी रूप से कुशल अधिकारियों की एक टीम गठित करने पर जोर दिया। इस टीम का उद्देश्य Big Data और AI/ML संचालित एनालिटिक्स और तकनीकी प्रगति का उपयोग करके आतंकी इकोसिस्टम को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि हमें नई और उभरती सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनजर अपने रिस्पॉन्स में हमेशा एक कदम आगे रहना होगा।

गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में MAC फ्रेमवर्क की तकनीकी और ऑपरेशनल सुधारों को बढ़ाने के लिए बड़े सुधारों की योजना की जानकारी दी। उन्होंने सभी स्टेकहोल्डर्स से त्वरित प्रतिक्रियाओं और साझा की गई जानकारियों के आक्रामक फॉलो-अप के माध्यम से इन प्रयासों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने और आतंकी खतरों का मुकाबला करने के लिए महत्वपूर्ण कदमों पर चर्चा हुई, जिससे देश की सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़े गुजरात से लाया कुख्यात सेंधमार https://vidarbhaupdate.com/?p=2542

टॅग्ज: #Local News #e-News #Politics #Health #LTT News #Crime
ही बातमी शेअर करा: