Mh 32

गुजरात से लाया सेंधमार

विदर्भ अपडेट
१९ जुलै २०२४, ०५:०८ सायं.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • . 6 लाख 44 हजार का माल जब्त
  • . 30 जून को बोरगांव में हुई थी चोरी
  • . आरोपी बोरगांव, वडनेर और बुलढाना के
  • . चोरी का माल जब्त
  • . नहीं छोड़ा था आरोपियों ने सबूत
  • . क्राइम ब्रांच ने आखिर धरदबोचा

Wardha वर्धा 19 जुलाई :
स्थानीय अपराध शाखा ने सेंधमारी करने के आरोप में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से चोरी का 6 लाख 44 हजार 400 रुपयों का माल जब्त किया है. इनमें से एक आरोपी लूटपाट के बाद गुजरात जाकर छिप गया था.

बोरगांव मेघे सहकार नगर वार्ड क्रमांक 1, ठाकरे लेआउट, निवासी लता जोशी 30/06/2024 को घर को ताला लगाकर अपनी बेटी के घर छिंदवाड़ा गई थी. तब अज्ञात बदमाशों ने जोशी के घर का ताला तोड़कर आभूषण और नदगी रुपयों पर हाथ साफ किया था. अपराध शाखा मामले की जांच कर रही थी.

  आरोपियों ने किसी भी प्रकार के सबूत  नहीं छोड़े थे, इसके बाद भी पुलिस ने संदेह के आधार पर  बोरगांव मेघे के गिटटी खदान निवासी  भीमसिंग सबजीतसिंग टाक (32) और  वडनेर निवासी जंगसिंग पंजाबसिंग टाक, (33)  को हिरासत में लेकर पूछताछ की.  तब आरोपियों ने बताया कि बुलढाना जिले के मेहकर निवासी एक साथीदार सतनामसिंग प्रतापसिंग बावरी (30) के साथ मिलकर उन्हाेंने चोरी की वारदात की है. मेहकर का आरोपी सतनामसिंग चोरी की वारदात के बाद से गुजरात राज्य के मेहसाना में जाकर छीपा था. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने आरोपियों के पास से  चार नग सोने की चुड़ियां (60 ग्रॅम वजन) मूल्य 3,00,000/- रू, सोने के बिस्कुट 50 ग्राम वजन के उनका मूल्य   2,50,000/- रू साथ ही  नगदी 34,400/- रू  और अपराध में इस्तेमाल की गई  मोटार सायकल मूल्य 60,000 सहित  कुल 6,44,400 रुपए का माल जब्त कर लिया है. 

     यह कार्रवाई  पुलिस अधीक्षक  नूरूल हसन, अपर पुलिस अधीक्षक डाॅ. सागर कवडे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मकेष्वर के  निर्देषानुसार अपराध शाखा के   पुलिस निरीक्षक संजय गायकवाड,    पुलिस उपनिरीक्षक अमोल लगड, सलाम कुरेषी पुलिस अंमलदार नरेंद्र पराषर, सचिन इंगोले, प्रमोद पिसे, रामकीसन इप्पर, नितीन ईटकरे, संघसेन कांबले, अरविंद इंगोले, मिथुन जिचकार, दिनेष बोथक ने की है.  आगे की जांच के लिए आरोपी को  वर्धा शहर पुलिस निरीक्षक   पराग पोटे को साैंपा गया. पराग पोटे के  मार्गदर्शन में प्रशांत वंजारी  पंकज भरणे, श्रावण पवार, वैभव जाधव मामले की जांच कर रहे हैं.

यह भी पढ़े:- वर्धा के डॉक्टर दंपती जालसाजी के आरोप में https://vidarbhaupdate.com/?p=2539
टॅग्ज: #Local News #e-News #Crime
ही बातमी शेअर करा: