Nagpur

कर आए पंढरपुर दर्शन

विदर्भ अपडेट
०५ जुलै २०२४, ०५:२५ सायं.
विदर्भ अपडेट
बातमीचा फोटो
  • "पंढरपुर आषाढ़ी एकादशी" विशेष ट्रेनें
  • मध्य रेल ने दी राहत
  • भीड़ को कम करने का प्रयास
  • नागपुर-मिरज-नागपुर के बीच
  • वेयात्री6 को मिली राहत

Nagpur नागपुर 5 जुलाई :
भारतीय त्योहारों के अवसर पर रेलवे ने विशेष ट्रेनों की घोषणा की है. इसी कड़ी में मध्य रेलवे ने महाराष्ट्र के आराध्य दैवत विट्ठल भगवान के दर्शन के लिए पंढरपुर आषाढ़ी एकादशी विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह विशेष ट्रेन भक्तों को आषाढ़ी एकादशी पर पंढरपुर पहुंचाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है, जिससे श्रद्धालु बिना किसी कठिनाई के भगवान विट्ठल के दर्शन कर सकें.

ऐसे चलेगी ट्रेने 

"पंढरपुर आषाढ़ी एकादशी" विशेष ट्रेनें चलाएगा. विवरण इस प्रकार है:

  1. नागपुर-मिरज विशेष (2 सेवाएँ)ट्रेन संख्या 01205 विशेष ट्रेन 14.07.2024 को 08.50 बजे नागपुर से रवाना होगी और अगले दिन 11.55 बजे मिरज पहुँचेगी.ट्रेन संख्या 01206 विशेष ट्रेन 18.07.2024 को 12.55 बजे मिरज से रवाना होगीऔर अगले दिन 12.25 बजे नागपुर पहुँचेगी.

यहां पर रुकेगी

अजनी, वर्धा, पुलगाँव, धामनगाँव, चांदुर, बडनेरा, मुर्तिजापुर, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, चालीसगांव, मनमाड, कोपरगांव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड, कुर्दुवाड़ी, पंढरपुर, सांगोला, म्हसाबा डोंगरगांव, जाठ रोड, धालगांव, कवठे महांकाल और सुलगारे, आराग.

ट्रेन में यह सुविधाएं
एक एसी-3 टियर, 8 स्लीपर क्लास, 7 सामान्य द्वितीय श्रेणी जिसमें 2 लगेज सह गार्ड ब्रेक वैन शामिल हैं.

  1. नागपुर-मिरज स्पेशल (2 सेवाएं)
    ट्रेन संख्या 01207 स्पेशल 15.07.2024 को नागपुर से 08.50 बजे रवाना होगी औरअगले दिन 11.55 बजे मिरज पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 01208 स्पेशल 19.07.2024 को 12.55 बजे मिरज से रवाना होगी और अगले दिन 12.25 बजे नागपुर पहुंचेगी.

यहां फिर से रुकेगी
अजनी, वर्धा, पुलगांव, धामनगांव, चांदुर, बडनेरा, मुर्तिजापुर, अकोला, शेगाँव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, चालीसगांव, मनमाड, कोपरगांव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड, कुर्दुवाड़ी, पंढरपुर, सांगोला, म्हसाबा डोंगरगांव, जथ रोड, ढालगांव, कवठे महांकाल, सुलगारे और आराग.संरचना: दो एसी-3 टियर, 14 स्लीपर क्लास, 2 लगेज सह गार्ड ब्रेक वैनआरक्षण: विशेष ट्रेनों के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग 07.07.2024 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर खुलेगी

यह भी पढ़े: - पुणे से वर्धा लाया अपराधी https://vidarbhaupdate.com/?p=2465

यह भी पढ़े : - निलंबित पुलिस कर्मी को चोर समझकर...https://vidarbhaupdate.com/?p=2459

टॅग्ज: #Local News #e-News #LTT News
ही बातमी शेअर करा: